युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से अमेरिका में भारतीय झंडे के अपमान का किया जोरदार विरोध

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

अमेरिकी झंडे को फाड़कर जलाकर जताया गुस्सा

 

शाहजहांपुर।आज युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क के सामने अमेरिका में भारतीय झंडे का अपमान किए जाने की घटना के कड़े विरोध में अमेरिकी झंडे को फाड़कर जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की गरिमा और राष्ट्रध्वज की अवमानना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने कहा कि भारतीय झंडे का अपमान पूरे भारत की भावनाओं का अपमान है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई हमेशा राष्ट्रहित की रक्षा के लिए आगे रहेंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस घटना पर कड़ी निंदा करे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए। जो लोग भारत का अपमान करते हैं, उन्हें जवाब मिलना चाहिए।युवा जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी एड. ने बयान देते हुए कहा कि भारत माता की आन-बान और शान हमारे झंडे में बसती है। जब विदेश में हमारे झंडे का अपमान होता है तो हम चुप नहीं रह सकते। आज हमने शांतिपूर्ण तरीके से लेकिन मजबूती के साथ अपना विरोध दर्ज कराया है। युवा कांग्रेस राष्ट्रवाद की लड़ाई में हमेशा सबसे आगे रहेगी।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने कहा कि छात्र और युवा समाज राष्ट्र की रक्षा का सबसे बड़ा दायित्व महसूस करता है। अमेरिका में हुए इस घृणित कृत्य की हम निंदा करते हैं। छात्र राजनीति का मतलब राष्ट्रभक्ति है, और आज हमने यही साबित किया है। हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना बाल्मीकि ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय झंडा हमारी मातृभूमि की पहचान है। उसका अपमान किसी भी भारतीय महिला की आस्था पर चोट है। हम महिलाओं की ओर से इस विरोध में शामिल होकर स्पष्ट करती हैं कि हम राष्ट्र की गरिमा की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर डटकर खड़ी रहेंगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पवन सिंह,अरूणोदय मिश्रा,पूनम पांडेय,डॉ जाने आलम,सोभित मिश्रा,अयान,शिवम यादव, परवेज अहमद,आशीष तिवारी,उपेंद्र मिश्रा,उन्नत मिश्रा,विन्देश्वरी राज,आलोक शर्मा,फरमान खान,फुरकान अहमद,अच्छन खान,प्रेम प्रकाश वाल्मीकि,फिरोज अहमद,राम जी शुक्ला,दिनेश कुमार एड आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129