प्रधानमंत्री व भाजपा पार्टी को देशद्रोही कहने पर राहुल गांधी के विरुद्ध दिया गया ज्ञापन

शुभम तिवारी संवाददाता रायबरेली

लालगंज रायबरेली। महिला संवाद समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पार्टी को देशद्रोही कहे जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विरुद्ध कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही और मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य सुशील शुक्ला समेत वरिष्ठ नेता अनूप पांडेय, भाजपा महामंत्री राजेश निर्मल, मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी,कैलाश वाजपेयी, सपना, संतोष कुमार यादव, शीतला प्रसाद, कौशलेंद्र कंचन, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री देश ही नहीं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। कोविड जैसे कठिन समय में भी देश की अर्थव्यवस्था को संभालने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशद्रोही कहकर सांसद राहुल गांधी ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं को देशद्रोही कहकर उन्होंने सभी को नाराज करने का काम किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाल प्रमोद सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। इस बाबत कोतवाल प्रमोद सिंह का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन दिया गया है ।उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129