अम्बेडकर जयंती पर नगर निगम द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ आयोजित

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

नगर आयुक्ता सौम्या गुरुरानी मेयर अर्चना वर्मा समेत अन्य ने की पुष्पाजंलि अर्पित

 

शाहजहाँपुर | मंगलवार को नगर निगम द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम, शाहजहाँपुर द्वारा बाबासाहेब को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ माल्यार्पण कर विनम्र नमन किया गया।

 

इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय महापौर अर्चना वर्मा, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके महान योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

 

कार्यक्रम के दौरान बाबासाहेब के विचारों, समानता, न्याय और सामाजिक सशक्तिकरण को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। उनके सिद्धांत आज भी समाज को एक सशक्त, समावेशी एवं प्रगतिशील दिशा प्रदान करते हैं।

 

नगर निगम शाहजहाँपुर ने इस अवसर पर यह संकल्प दोहराया कि वह शहर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक समानता और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर कार्य करता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129