सलाखों के पीछे भी रिश्तों की गर्माहट: सहयोग संस्था ने बंदियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाजसेवी संस्था सहयोग ने जिला कारागार पहुंचकर मानवता और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। संस्था के पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी को सम्मानित किया और बंदियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। महिला सदस्यों ने बंदियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर अपनत्व का संदेश दिया।इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बंदियों से यह वचन भी लिया कि वे भविष्य में दोबारा जेल नहीं आएंगे और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को यह एहसास कराना था कि समाज उन्हें सुधारने और नई शुरुआत करने का अवसर देने के लिए तैयार है।सहयोग संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं मो. शाहनवाज खा एडवोकेट ने कहा कि गलती हर इंसान से हो सकती है, लेकिन उसे सुधारने का मौका ही जिंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद है। उन्होंने कहा, “सलाखें वक्त बदल सकती हैं, हौसला नहीं। इसलिए खुद को बदलें और जिंदगी की एक अच्छी नई शुरुआत करें।”इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता (पूर्व ग्रुप कैप्टन, वायुसेना), शिवम वर्मा, विकास सक्सेना, महेंद्र कुमार दुबे, स्तुति गुप्ता, रजनी गुप्ता, तराना जमाल, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, ममता यादव, अवनीश वर्मा, रचना मोहन, शालू यादव सहित संस्था के अन्य सदस्य

ब जिला कारागार की ओर से जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी, जेलर राम नरेश गौतम, डिप्टी जेलर सुभाष चंद यादव, डिप्टी जेलर प्रगति , श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय, श्रीमती सुमन रानी और श्री बांकेलाल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129