युवाओं को real और reel में अंतर समझना होगा – रवि विभाग प्रचारक

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

राजकीय पालीटेक्निक में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न

 

शाहजहांपुर। आज राजकीय पॉलिटेक्निक शाहजहांपुर में महानगर कार्यवाह नवनीत के संचालन में युवा संवाद का कार्यक्रम प्राचार्य नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। युवा संवाद में कॉलेज के 250 छात्र,छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक रवि ने युवाओं को राष्ट्र को दिशा देने हेतु आह्वान किया उन्होंने कहा कि नवयुवा को real और reel में अंतर समझना होगा ।reel में जो चर्चा होती है वह आधी अधूरी होती है और आधा अधूरा ज्ञान निश्चित रूप से नुकसान ही करता है।उन्होंने संघ की स्थापना और संस्थापक डॉ हेडगेवार के सम्बन्ध में चर्चा की और संघ विश्व को अपना परिवार मानता है और हमारी संस्कृति सभी की संस्कृति को बचाने का काम करती है हम बांटने का काम नहीं करते हैं हम जोड़ने का काम करते हैं अब हमें सोचना होगा कि किस प्रकार हम देश,बस्ती,समाज के लिए क्या कर सकते हैं जिससे हमारा राष्ट्र एक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सके इस हेतु हम अपना कुछ नहीं तो गिलहरी प्रयास तो कर ही सकते हैं।उन्होंने बताया कि डॉ हेडगेवार ने संघ की स्थापना आप जैसे नवयुवकों के माध्यम से ही की थी जिसका विशाल स्वरूप आज हम सभी के सामने है संघ युवाओं के मध्य उन्हें संस्कारित करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी होने हेतु निर्माण करता है,साथ ही युवकों में नशा करने की प्रवृत्ति से दूर रहने और अपने साथियों को भी उससे दूर रहने का आग्रह किया।

रवि ने सभी छात्र छात्राओं से राष्ट्र के प्रति अपना समय देने हेतु आह्वान किया और राष्ट्र के साथ साथ परिवार व्यवस्था किस प्रकार मजबूत हो इस पर भी चिंतन करने का अनुरोध किया।

कालेज के विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र जी ने सभी छात्र छात्राओं से इन सभी विषयों पर ध्यान करने और राष्ट्र में अपना योगदान देने हेतु निवेदन किया।

कार्यक्रम में भाग प्रचारक वंश,विनीत,हरिकेश, ओम, अंशित उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129