बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर बहादुरगंज तिकुनिया में जश्न, बांटी गईं मिठाइयां की आतिशबाजी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। बहादुरगंज तिकुनिया क्षेत्र में आज भाजपा पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बंगाल एवं असम में मिली चुनावी जीत का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और जमकर आतिशबाजी की।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, राजकमल बाजपेई, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, जितेंद्र वर्मा, नलिनी ओमर, शेफाली गुप्ता, अभिजीत द्विवेदी, रजत बाजपेई, सारंग मिश्रा, अखिल मिश्रा, डॉ. अमन मालिक, मोहन ग्रोवर, राम जी मिश्रा, शानू कश्यप, शिवम

मिश्रा, अभिनव मिश्रा, संतोष विश्वकर्मा, मनीष शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और पार्टी की जनहितकारी नीतियों की विजय है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन ने यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और देर तक जश्न चलता रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129