महिला आरक्षण विधेयक पर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

विपक्ष का पुतला दहन कर जताया विरोध

 

शाहजहांपुर। महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित न होने के विरोध में बुधवार को भारतीय

जनता पार्टी की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व मेयर अर्चना

वर्मा एवं ददरौल विधायक अरविंद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहे पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने विपक्ष पर महिला सशक्तिकरण में बाधा डालने का आरोप लगाया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विपक्षी पार्टियों का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी महिलाओं के

अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के समर्थन में भी नारे लगाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129