राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही: जिलाधिकारी के निर्देश पर 6 शिक्षक निलंबित, 41 का वेतन रोका

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 26 मई, जनगणना-2027 के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में उदासीनता और घोर लापरवाही बरतने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत एक्शन लेते हुए 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि 41 शिक्षकों और शिक्षामित्रों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।

भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना-2027 का प्रथम चरण (मकानों का सूचीकरण) 22 मई 2026 से शुरू हो चुका है, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और शिक्षामित्रों को प्रगणक के रूप में तैनात किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा देर रात की गई समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कई प्रगणकों ने अब तक अपनी ड्यूटी ही प्राप्त नहीं की थी और सौंपे गए दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। प्रशासनिक निर्देशों की इस अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश दिए।

इस आदेश के तहत जनगणना किट प्राप्त न करने और कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर की मंजू तनेजा, झिंझाई की गीता चौहान, रूपपुर भरतपुर की प्रतिभा मिश्रा, रूपपुर बांक की स्नेहलता यादव, नगला सराय की अनुराधा दुबे और नगला शिवलाल की सुनीता रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान इन शिक्षकों को ब्लॉक संसाधन केंद्र से संबद्ध किया गया है और नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही दिया जाएगा।

इसके साथ ही, आभा वर्मा, अदिति सिंह, अनामिका, मुकेश कुमार, पंकज कुमार शुक्ला और प्रीति यादव सहित कुल 41 शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी संबंधित दोषी कार्मिकों को 3 दिन के भीतर संबंधित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129