सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, गोविंदगंज, में श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर पर्व का आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

यूपी वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

 

भोर फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वाति सिंह ने हिंदी में अलग अंदाज में दी ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं

 

शाहजहांपुर। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च गोविंदगंज में आज ईस्टर पर्व बड़े हर्षोल्लास, आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और प्रार्थना, भजन एवं आराधना के माध्यम से अपनी भक्ति व्यक्त की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ा दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया तथा ईसाई समुदाय के सामाजिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन pastor अमित लाल ने सभा को संभोधित करते हुए किया।

कार्यक्रम का आरंभ वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना के स्वागत के साथ किया गया।

चर्च की पुरोहित अमित लाल , भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने श्री खन्ना का मोमेंटो और शाल उड़ाकर स्वागत किया।

तत्पसचात् दौलत मसीह,

अमित Edward

NTI Director सपना मैसी,

अजीत सिंह

Pastor Dara सिंह

Holy angles school, चिनौर की principal sister fatima ने बुके और माला पहनाकर वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत किया।

 

भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह द्वारा हिंदी में अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से easter पर्व की शुभकामनाएं दी गई। उनके मधुर संचालन ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। प्रार्थनाओं, भजनों और पवित्र वचनों के माध्यम से ईस्टर का संदेश—आशा, नवजीवन और विश्वास—सभी तक पहुंचाया गया।

इस अवसर पर चर्च के सदस्यों, गायन मंडली तथा परिवारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। देश की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं भी की गईं।

चर्च परिसर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जो पुनरुत्थान के आनंद को दर्शा रहा था। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को मजबूत किया।

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में मनाया गया यह ईस्टर पर्व आस्था, एकता और प्रेम के शाश्वत संदेश का प्रतीक बना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129