राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से किसान कौशल मिश्रा की मुलाकात, काले आलू की खेती को लेकर हुई चर्चा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में किसान कौशल मिश्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने कृषि फार्म पर उत्पादित ‘कुफरी नीलकंठ’ (काला आलू) राज्यपाल को भेंट किया, जिसकी राज्यपाल ने सराहना की। राज्यपाल ने राजभवन में अधिकारियों को बुलाकर कौशल मिश्रा का परिचय कराया और काले आलू की खेती में रुचि दिखाते हुए कहा कि आगामी सीजन में राजभवन परिसर में भी इसकी खेती कराई जाएगी। इसके लिए बीज उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कौशल मिश्रा को सौंपी गई।

मुलाकात के दौरान किसानों की आय दोगुनी करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने विशेष रूप से जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को आधुनिक और लाभकारी खेती के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कौशल मिश्रा से अपने अनुभव अधिक से अधिक किसानों के साथ साझा करने की अपील की, ताकि अन्य किसान भी खेती में नवाचार कर अपनी आमदनी बढ़ा सकें। इस अवसर पर गौरव मिश्रा, प्रखर मिश्र, किसान विजय मिश्रा एवं सुधीर पाठक भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने निकट भविष्य में कृषि फार्म का दौरा करने का आश्वासन भी दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129