कुं. आर. सी. महिला महाविद्यालय में “मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। कुं. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी में एन.एस.एस. की संयुक्त इकाई द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक करना था।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शेफाली यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं को सुरक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। छात्राओं में जागरूकता ही सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत नींव है। महाविद्यालय ऐसी गतिविधियों के माध्यम से निरंतर बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं ने महिला हेल्पलाइन 1090, 112 इमरजेंसी सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वन-स्टॉप सेंटर तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य सेवाओं की जानकारी पोस्टर, स्लोगन और प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की।

एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी अनामिका सिंह ने कहा

एन.एस.एस. की स्वयंसेविकाएँ समाज में जागरूकता फैलाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को कानून, सुरक्षा संसाधनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना बेहद जरूरी है, ताकि वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और अन्य महिलाओं को भी मार्गदर्शन दे सकें।

अंत में सभी ने महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129