नगर आयुक्त के तबादले के विरोध में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

महापौर के इस्तीफे की मांगकर किया प्रदर्शन

 

शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने के प्रकरण में दोषियों पर कार्यवाही की मांग

 

शाहजहांपुर। शहीद प्रतिमाओं को नगर निगम प्रशासन द्वारा खंडित किए जाने के प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी पीछे हटने को तैयार नहीं है पिछले कई दिनों से अलग अलग अंदाज में प्रदर्शन कर चुकी कांग्रेस आज फिर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व एक अलग ही अंदाज में सड़कों पर उतर पड़ी। नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा के तबादले का विरोध,दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी दोपहर बाद कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर एकत्रित हुए। जिसके बाद जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता हाथ में हंटर लेकर पैदल मार्च करते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए नगर निगम गेट पर पहुंचे और निगम प्रशासन मुर्दाबाद, मेयर साहिबा इस्तीफा दो,शहीदों के सम्मान में कांग्रेस मैदान

गगनभेदी नारे लगाए। वही कार्यकर्ताओं ने चतुराई दिखाते हुए पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस कार्यालय के पिछले गेट से निगम प्रशासन का पुतला लेकर निगम प्रांगण से होते हुए निगम गेट पर पुतला लेकर पहुंच गए।

वही पहले से तैनात पुलिस बल ने पुतले को छीनना चाहा लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश के आगे फेल हो गए। तत्परता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। धू धू कर जलते पुतले को जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने हंटर से पिटते हुए कहा कि अगर ये शहीद न होते तो

आज हम सभी इसी प्रकार से अंग्रेजों के हाथों हंटर खा रहे होते और हर विभाग की छोटी बड़ी कुर्सी पर अंग्रेज बैठे होते जब तक दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती तब तक कांग्रेस खामोश नहीं बैठेगी।

उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि हर विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर ले जल्द ही कांग्रेस हर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि कल एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री से मिलवाने की मांग करेंगे ताकि इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जा सके।

आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित,महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, तसनीम अली खान, तनवीर सफदर,कृष्ण विनोद मिश्रा,बी एन सिंह यादव, संजय सक्सेना, सुशील प्रकाश शर्मा, रफ़ी उल हसन, सईद अंसारी,फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी,फरमान खान, मोहसिन खान, परवेज अहमद, प्रत्यूष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा,पूनम पांडेय, बिंदेश्वरी राज, साजिद खान, वकार आलम, प्रो0जाने आलम खान, अनुभव कटारिया,ओमपाल जाटव,मुस्तकीम,इरफान,अतीत बागी,संतोष गुप्ता,शाहनवाज खान,अयान खान,अखलेश पाल,शान मोहम्मद साहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट। रजनीश गुप्ता जिलाध्यक्ष कांग्रेस शाहजहांपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129