ऑल सेंट्स स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस का हुआ आयोजन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित

 

शाहजहांपुर। शहर के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डून इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक व लेखक डॉ. जस्मीत साहनी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक सचिन बाथम एवं प्रधानाचार्या श्रीमती साक्षी रस्तोगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है।

इसके बाद डून इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. जस्मीत साहनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों के समावेश पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार अपनाने की सलाह दी।

अंत में विद्यालय के डायरेक्टर सचिन बाथम ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनूप राना,आसिफ़ ख़ान एवं शिक्षकों में रुबि, समन, अश्वनी, शरद, अज़ीम, शुभा, श्रेस्थी, रीना, प्रिया, सोनाली, प्रियंका, नेहा, मेघा, इरम की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129