हनुमान जयंती की सकुशलता के लिए विचार विमर्श

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। हनुमान जयंती को सकुशल निपटाने के लिए अफसर हनुमंतधाम पर वहां की प्रबंध समिति से मिले। विचार विमर्श किया। क्या होना चाहिए, क्या नहीं? इस पर मंत्री जी के भतीजे चंद्रशेखर खन्ना और अध्यक्ष विनोद अग्रवाल से डीएम डीपी सिंह ने गूफ्तगू की। इन बिंदुओं पर खास चर्चा हुई।

सुरक्षा व्यवस्था

मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता तथा सतत गश्त तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए गए ।

यातायात प्रबंधन

सुगम यातायात संचालन हेतु डायवर्जन प्लान तैयार करने, प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की तैनाती. आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

भीड़ नियंत्रण

श्रद्धालुओं के सुचारु दर्शन हेतु बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों का पृथक्करण, तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं वालंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पार्किंग व्यवस्था

वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन कर सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु निर्देश दिए गए।

#स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं

नगर निगम को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सिंचाई विभाग को जल निकासी व्यवस्था सुचारु रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

#स्थलीय निरीक्षण

बैठक के उपरांत अधिकारियों द्वारा हनुमत धाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

#बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर सहित सिंचाई विभाग, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129