कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर की कार्तिक मास की प्रभातफेरी का स्वागत आज सहगल परिवार द्वारा किया गया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज मल्हार सिनेमा के सामने गली नम्बर 3 में बही भक्तिरस की धार कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर की कार्तिक मास की प्रभातफेरी का स्वागत आज सहगल परिवार द्वारा किया गया

सहगल परिवार द्वारा श्रीकृष्णा मन्दिर से लड्डू गोपाल व बरसाने वाली को अपने आवास पर भजन कीर्तन करते हए लेकर आये जहां उनके परिजनों ने बड़ी धूमधाम से पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया आज सबेरे सबेरे उनके परिवार के लोग मन्दिर गये और वहां से लड्डू गोपाल व बरसाने वाली को मन्दिर के सिंहासन पर विराजमान कराकर भजन कीर्तन करते हुए अपने आवास पर लेकर आये और लड्डू गोपाल व बरसाने वाली का पुष्पवर्षा से स्वागत व पूजन अर्चन किया फिर उसके बाद श्रीराधानाम संकीर्तन मण्डल के समस्त सदस्यों के द्वारा सुन्दर सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी गयी, सबसे पहले कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश स्तुति के साथ वो पहली बार वृन्दावन, का जाना याद आता है,मुझे तो आज भी मंजर,सुहाना याद आता है भजन गाया और मोहन लाल अरोरा ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है भजन गाया फिर रविन्द्र मिश्रा ने नदी नारे न जाओ श्याम पैयां पडूँ भजन गाया और शिवांश गुप्ता ने श्यामा ह्रदय कमल सो प्रगट्यो और श्याम ह्रदय कू भाये भजन सुनाया और मनमोहन अरोरा ने मेरे जोगिया मैं ता तेरी जोगण बन गइयाँ भजन सुनाया मेरे हमदम मेरे हम नशीं ले गये दिल मेरे बांसुरी तू जमाने मे सबसे हसीं भजन सुनाया और अंकित सचदेव ने ए मेरे राधा रमन अब शरण में लीजिये,आ गया हूँ दर पे तेरे, मुझको अपना लीजिए भजन सुनाया नवीन सचदेवा ने मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली बाले तेरा,मुरली बाले तेरा,बंशी बाले तेरा,नजरों का निशाना हो गया मुरली बाले तेरा भजन गाकर मस्ती बिखेरी भजनों के मध्य उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य किया और अंत में मेरी भरी मटकिया लै गयो, लै गयो बंशी वालो मेरी भरी मटकिया लै गयो पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और फूलों की होली खेली गई । अंत में आरती हुई एवं उपस्थित भक्तों को मेवा प्रसाद वितरण किया गया । इस बीच विदिका का जन्मदिन का केक काटा गया व कमेटी के अनिल कक्कड़ द्वारा क्षेत्र के पार्षद लालू पुजारी को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट व डॉ0 अनुज गोयल,प्रेम नारंग व सुभाष कुमार द्वारा सहगल परिवार को दी गयी मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल शनिवार की प्रभातफेरी का स्वागत सुनील गुप्ता के परिवार द्वारा सिविल लाइंस स्थित उनके निज आवास के पास आरपीएफ मन्दिर प्रांगण पर होगा । उक्त अवसर पर रीना सहगल, सुभाष कुमार, अंशुल सहगल, जसवंतजय सिंह,मनीष कपूर,अनुपम सिंह व मधुरिमा सिंह एवं कृष्णानगर मन्दिर कमेटी एवं कॉलोनी के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129