सांसद अरुण सागर ने सदन में ओसीएफ इंटर कालेज को रक्षा मंत्रालय के अधीन फिर से संचालित करने की उठाई मांग

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सांसद बोले-इससे शाहजहांपुर के छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी

 

##शाहजहांपुर में ओसीएफ इंटर कालेज बंद होने से छात्र छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद अरुण सागर ने इस प्रकरण को सदन में उठाया है। उन्होंने नियम 377 के अधीन पत्र देकर मांग की है कि ओसीएफ इंटर कालेज को रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया जाए। जिससे उनके संसदीय क्षेत्र के छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

 

##सांसद अरुण सागर ने कहा कि वह जो मुद्दा उठा रहे हैं वह मेरे संसदीय क्षेत्र के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। शाहजहांपुर में ओ०सी०एफ० इण्टर कॉलेज, जो पूर्व में ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री के अधीन संचालित एक प्रतिष्ठित संस्थान था, उसके बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि सत्र 2025-26 में छात्रों का अन्य विद्यालयों में स्थानांतरण किया गया, जिससे शिक्षा की निरंतरता प्रभावित हुई। सांसद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शाहजहांपुर राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है। जहाँ भारत की साक्षरता दर लगभग 77% है, वहीं शाहजहांपुर जनपद में यह लगभग 65% के आसपास है। उच्च माध्यमिक स्तर पर नामांकन एवं गुणवत्ता शिक्षा की उपलब्धता भी सीमित है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा इस विद्यालय को पुनः प्रारंभ कर सीबीएसई से संचालित करने तथा केन्द्रीय विद्यालय प्रणाली में शामिल करने का प्रस्ताव अत्यंत सराहनीय है।

 

##सांसद ने बताया कि वर्तमान में जनपद में केवल दो केन्द्रीय विद्यालय हैं, जिनमें सीटें अत्यंत सीमित हैं। उन्होंने सदन में निवेदन किया कि प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करते हुए ओ०सी०एफ० इण्टर कॉलेज शाहजहांपुर को रक्षा मंत्रालय द्वारा पुनः प्रारंभ किया जाए, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

 

##सांसद ने बताया कि उन्होंने ओसीएफ इंटर कालेज को रक्षा मंत्रालय के अधीन फिर से शुरू करने की मांग सदन में रखी है। ताकि शाहजहांपुर वासियों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके। उन्होने कहा कि सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। उनको पूरी उम्मीद है कि उन्होंने जो मांग रखी है उसको जल्द पूरा किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129