मैनपुरी: 27 मार्च को लगेगा वृहद रोजगार मेला, कलेक्ट्रेट से प्रचार वाहनों को मिली हरी झंडी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 23 मार्च, युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट परिसर से वृहद रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, उ. प्र. रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दि. 27 मार्च को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करहल रोड में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

श्री सिंह ने कहा कि प्रचार वाहनों के माध्यम से जनपद के शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं तक रोजगार मेले की जानकारी पहुंच सके। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं, पंजीकरण की सुविधा निःशुल्क है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि जनपद का कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे, इसलिए प्रचार वाहनों के माध्यम से गांव-गांव एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जानकारी पहुंचाई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना समय की आवश्यकता है, इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं के भविष्य को संवारने, आत्मनिर्भर बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, इस अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय से रवीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129