लखीमपुर खीरी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती, समाज को संगठित रहने का आह्वान

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

 

लखीमपुर खीरी में कश्यप निषाद धुरिया महासभा के तत्वावधान में महर्षि कश्यप जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रामेंद्र धुरिया उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि रामेंद्र धुरिया ने महर्षि कश्यप के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संगठन बेहद जरूरी है और आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

समारोह के दौरान विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें चंद्र प्रकाश सूर्यवान, निर्वाचित सभासद राकेश कश्यप तथा गोला गोकर्णनाथ के सभासद सुशील धुरिया शामिल रहे।

 

मुख्य अतिथि ने आगामी जनगणना में जाति को ‘धुरिया’ लिखने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन राजीव कश्यप ने किया, जबकि अध्यक्षता ओमप्रकाश धुरिया ने की।

 

इस अवसर पर विमल कश्यप, अभिषेक कश्यप, रमेश कश्यप, मुकेश कश्यप, दिलीप कश्यप, राकेश कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, मनीष निषाद, राजेश कश्यप, विनोद कश्यप, दिनेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129