मैनपुरी: स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 23 मार्च से, खेल साथी पोर्टल पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 19 मार्च, जिला क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि उ.प्र. खेल भवन निदेशालय के पत्र के क्रम में वर्ष 2026-27 में सूचीबद्ध खेलों में बालक-बालिकाओं के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु जिला स्तरीय ट्रायल की तिथियां निर्धारित की गई है, निर्धारित तिथियांे पर जिला खेल कार्यालय द्वारा पं. जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल से 23 मार्च से 26 मार्च तक संचालित होगा। उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक बालक-बालिका वर्ग, तैराकी बालक-बालिका वर्ग, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथ्लेटिक्स, बॉक्सिंग, जूटो, हैंडबाल बालक-बालिका वर्ग में निर्धारित आयु 12 वर्ष से 15 वर्ष के छात्रों का ट्रायल 23 मार्च से 26 मार्च तक जिला स्तर पर एवं 27 मार्च से 30 मार्च तक मंडल स्तर पर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी को खेल साथी पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा, पूर्ण रूप से आवेदन प्रपत्रों को भरकर डैशबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित शुल्क को ऑनलाइन खेल साथी पोर्टल के माध्यम से जमा किया जाएगा,, ट्रायल्स वाले दिन ऑनलाइन किए गए फॉर्म को पूर्ण भरते हुए फॉर्म की पूर्ण जन्म तिथि प्रमाण पत्र सहित कार्यालय में जमा करने के पश्चात ही ट्रायल्स में प्रतिभाग की अनुमति प्रदान की जाएगी, सभी खेलों के चयन, ट्रायल संबंधित तिथियों में प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर निदान कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129