कर्तव्य के बीच हृदय-ध्यान से किया आत्मबोध का अनुभव

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

राज्य कर विभाग में गूंजा सहज मार्ग साधना का संदेश

शाहजहांपुर।राज्य कर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दैनिक कार्यभार की आपाधापी से कुछ क्षण निकालकर आत्मचिंतन और अंतर्मुखी यात्रा की ओर कदम बढ़ाया।

शहर के गन्ना किसान शोध संस्थान के सभागार में आयोजित ध्यान सत्र में हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से उन्होंने मन, बुद्धि और भावनाओं के संतुलन का अनुभव किया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक दीपक खंडूरी एवं दीपक कुमार ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को सहज मार्ग साधना पद्धति के दर्शन से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि यह साधना केवल ध्यान की एक विधि नहीं, बल्कि जीवन को सरल, संयमित और संवेदनशील बनाने की आध्यात्मिक प्रक्रिया है हृदय पर किया गया ध्यान मन की अशांति को शान्त कर आत्मिक प्रकाश की अनुभूति कराता है।

ध्यान सत्र के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने आंखें मूंदकर जब अंतःकरण की ओर दृष्टि की, तो मानो तनाव, चिंता और व्यस्तता की परतें धीरे-धीरे उतरती चली गईं। यह क्षण आत्मबोध का साक्षात अनुभव बन गया।

प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सहज मार्ग साधना को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि कर्मभूमि में रहते हुए भी साधना की सुगंध बनी रहे।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ध्यान के कुछ ही क्षणों में मन हल्का और चित्त निर्मल हो गया। उन्होंने इसे मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नयन की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

यह आयोजन यह संदेश दे गया कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ आंतरिक संतुलन और चेतनता की साधना भी उतनी ही आवश्यक है।

डिप्टी कमिश्नर प्रवेश तोमर, आनंद कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सिंह, स्टेट टैक्स आफीसर,आभा शर्मा,अनंग पाल राजवंशी, मोहित कुमार,शिखा राय, योगेश श्रीवास्तव, विकास यादव, रमेश चंद्र,रामबेटी, शैलेन्द्र कुमार, अनिरुद्ध, अतुल आदि मौजूद रहे। आयोजन में सुयश सिन्हा, अभिषेक गोयनका, सार्थक गोयल, सुंदर अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129