कोतवाल ब्रजेश कुमार राय ने पत्रकारों से वार्ता कर थाने पर आने वाले पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया

तरंग गुप्ता शाहाबाद

ईमानदार,न्यायप्रिय और सख्त इरादों वाले अफसरों को हमेशा याद किया जाता है और पब्लिक में उनकी ही चर्चा भी होती है।ऐसे ही प्रतिभा के धनी कोतवाल बृजेश कुमार राय को इस बार कोतवाली शाहाबाद का चार्ज मिला है।अपने दस दिनों की कार्यशैली से जनता में तेजतर्रारी वाली छवि की चर्चा की सुर्खियां बटोरने वाले प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार राय ने रविवार को पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने पत्रकारों ने बात करते हुए साफ लफ्जों में कहा कि सुधार अपने अंदर करना होगा क्योंकि जब हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा।जनपद में बेनीगंज,सवायजपुर,पाली थानों की कुर्सी को पूर्व में संभालने वाले श्री राय ने कहा कि क्राइम कंट्रोल उनकी प्राथमिकता है।किसी प्रकार के दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।कोई भी पीड़ित बेहिचक थाने आकर अपनी समस्या बता सकता है।पत्रकारों ने अतिक्रमण की समस्या को उठाया तो कोतवाल ने कहा कि सबकी सहमति से एक जायज सीमा तय कर दी जाएगी फिर इसके आगे अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।यातायात के विषय में सबसे अधिक वाहनों के चालान शाहाबाद में होने पर उन्होंने कहा कि यह हेलमेट आपके जीवन की सुरक्षा के लिए है इसलिए आप सबको जागरूक होना पड़ेगा।कोतवाल श्री राय ने कहा कि कोई आदमी मायूस होकर जब हेल्पलेस हो जाता है तो उसका आखिरी ठिकाना थाना पुलिस होता है।हर कोई सोचता है कि पुलिस के पास जाने पर न्याय मिलेगा।इसलिए पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति बिल्कुल सजग है और पुलिस के कार्यों में सभी नागरिकों को सहयोग देना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमारे थाने क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति किसी समय बिना किसी माध्यम के बेहिचक आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है।अंत में उन्होंने कहा कि उनके रहते पूरी ईमानदारी से पुलिस की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखेगी और क्षेत्र के हर नागरिक की सुरक्षा का दायित्व हमारा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129