किशन लाल पब्लिक कॉलेज में 7 दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

“विकसित भारत@2047” थीम पर गांव बीकानेर में स्वयंसेवकों ने शुरू की सामाजिक गतिविधियां

 

रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 11 मार्च से 17 मार्च 2026 तक 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गांव बीकानेर, गंगायचा अहीर क्षेत्र में किया गया। शिविर का विषय “Youth for Viksit Bharat@2047 and Sustainable Development” रखा गया है।

कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रधान रिपु दमन गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी तथा प्राचार्या डॉ कविता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर और नारियल फोड़कर स्वयंसेवकों को गांव बीकानेर के लिए रवाना किया। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाए।

गांव बीकानेर स्थित आर्य समाज मंदिर में शिविर की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। स्वयंसेवकों ने सबसे पहले परिसर की सफाई की और एनएसएस लोगो की रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ कर्मवीर गुलिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और इसके माध्यम से समाज सेवा तथा व्यक्तित्व विकास की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए आइस ब्रेकिंग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने जीवन के लक्ष्य साझा किए।

दूसरे सत्र में सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं लेखक सुमेर सिंह ने स्वयंसेवकों को भगवद्गीता का वितरण किया, जबकि सेवानिवृत्त प्राचार्य राम मेहर सिंह ने स्वदेशी अपनाने पर व्याख्यान देते हुए युवाओं को देशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही स्वयंसेवकों के लिए पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें “स्वच्छ भारत”, “पानी बचाओ” और “प्लास्टिक मुक्त भारत” जैसे विषयों पर छात्रों ने रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ पारुल मित्तल ने स्वयंसेवकों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर उन्हें दैनिक कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी। वहीं कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा ने सभी का धन्यवाद किया।

कॉलेज प्रबंधन की ओर से रिपु दमन गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, उषा रुस्तगी और डॉ कविता गुप्ता ने शिविर के सफल शुभारंभ पर सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129