डॉ भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया

मैनपुरी। डॉ भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेन्य पड़रिया मैनपुरी में प्राचार्य डॉ एस पी सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा (17-9-2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक)”स्वच्छता ही सेवा है” तथा सशक्त नारी, समृद्ध समाज व राष्ट्र के अंतर्गत नारी शक्ति मिशन शक्ति फेज -5 अभियान पर एक विशेष परिचर्चा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संकल्प दिलाया की स्वच्छता ही सेवा तथा मिशन शक्ति फेज -5 कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए योगदान दें एवं राष्ट्र व समाज को समृद्ध बनाएं सशक्त बनाएं विकसित राष्ट्र का निर्माण करें। एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा “स्वच्छता ही सेवा है” के मंत्र के रूप में महात्मा गांधी के जीवन और उनके दर्शन को उद्धृत करते हुए अपने संस्थान, गांव समाज और व्यक्तित्व को‌ स्वच्छ बनाने पर विशेष बल दिया गया। सभी ने स्वच्छ परिसर हेतु स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत साफ सफाई कर कूड़े को एकत्रित कर डस्टबिन में डालें तथा लोगों से आवाहन किया कि स्वच्छता ही सेवा का मूल मंत्र अपने को स्वच्छ रखें दूसरों को भी प्रेरित करे जागरूक किया।

कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने मिशन शक्ति फेज -5 अभियान पर चर्चा करते हुए यह संदेश दिया गया कि एक परिवार समाज राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए हर नारी को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना जरूरी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के परिवार में समाजिक भागीदारी पर बहुत ही अच्छे ढंग से प्रकाश डाला गया। महिलाओं को सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस पी सिंह, डॉक्टर उदय प्रताप सिंह, डॉ जितेंद्र पाठक, डॉ जगजीवन राम, कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव, डॉक्टर गीता देवी, कार्यालय सहायक शिवनंदन सिंह , शालिनी चौहान, अरुण कुमार महाविद्यालय के छात्र छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129