मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरूण सागर ने नेक्स्ट जेन जीएसटी कार्यक्रम में पहुंचकर व्यापारियों को बताए लाभ, बोले-सभी वर्गो को लाभ मिलेगा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कांट ब्लाक सभागार में किया गया आयोजन, स्थानिय भाजपा विधायक अरविंद सिंह भी हुए शामिल

 

शाहजहांपुर – केंद्र सरकार ने देश वासियों को जीएसटी के कई स्लैब खत्म कर बड़ी राहत दी है। इसका लाभ व्यापारियों से लेकर किसान और हर वर्ग को हो रहा है। ऐसे में ददरौल विधानसभा क्षेत्र के कांट ब्लाक सभागार में नेक्स्ट जेन जीएसटी कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में आए व्यापारियों से संवाद किया और उनको नेक्स्ट जेन जीएसटी के फायदे बताए। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग स्वदेशी और स्थानीय उत्पादो को प्राथमिकता दें।

 

सांसद अरुण सागर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा देशवासियों के हित मे काम किया है। प्रधानमंत्री ने गिफ्ट के रूप में जीएसटी के कई स्लैब खत्म किए थे। जिससे व्यापारियों ही नही बल्कि देश के हर नागरिक को उसका लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि Next Gen GST से व्यापारी, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग सभी को सीधा लाभ मिलेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी, कर प्रक्रिया सरल होगी, और महंगाई पर नियंत्रण भी सुनिश्चित होगा। यह केवल एक कर सुधार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और मजबूत कदम है। इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को बड़ी बचत होने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री की कोशिश है कि देश के आम नागरिकों को मजबूत बनाया जाए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को वे सभी आगे ले जा सकें। उन्होंने कहा कि जीएसटी से विनिर्माताओं और व्यापारियों को लाभ मिला, जिससे वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आई। विनिर्माण लागत कम होने के कारण कुछ उत्पाद जैसे कार, FMCG और अन्य वस्तुएं सस्ती होंगी। उन्होने कहा कि इससे सरकार को भी लाभ होगा। जीएसटी सेवाओं के जरिए सरकार को अधिक रेवन्यू प्राप्त होने की ज्यादा संभावना है। क्योकि इससे टेक्स आधार व्यापक होगा और कर अनुपालन भी बढ़ेगा। सांसद ने कहा कि पीएम ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। यही वजह है कि आज देश का नागरिक खुशहाल है। किसान की आज बढ़ी है। देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने नेक्स्ट जेन जीएसटी के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है।

 

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मदनापुर महेश पाल, भाजपा महानगर की जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, लालजीत राठौर, रामजी गौतम, व्यापारियों आदि लोगों की उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129