13 कुमाऊँ रेजिमेंट के 5 जांबाज सेवानिवृत्ति से पूर्व रेजांगला युद्ध स्मारक पहुँचे

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। अहीरवाल की गौरवशाली सैन्य परंपरा को निभाते हुए देशसेवा करने के बाद 13 कुमाऊँ रेजिमेंट के पाँच जांबाज सैनिक सेवानिवृत्त होकर अपने घर लौटने से पूर्व आज रेजांगला युद्ध स्मारक पहुँचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेवानिवृत्त सैनिकों में हवलदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार अरुण कुमार, हवलदार मुकेश, हवलदार घमन राम और हवलदार अर्जुन सिंह शामिल रहे।

अहीर धाम स्थित रेजांगला स्मारक पर अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति एवं टीम रेजांगला शौर्य समिति द्वारा सभी जांबाजों का फूल मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एक भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब हवलदार सुरेंद्र सिंह को घर ले जाने के लिए उनके सुपुत्र, पैराशूट रेजिमेंट में सेवारत कप्तान स्नूज कुमार, विशेष अवकाश लेकर स्वयं पहुँचे।

कार्यक्रम में कर्नल घिसा राम, राव अजीत सिंह, कप्तान राजेंद्र सिंह, कप्तान देव पाल, कप्तान हरिओम, सूबेदार मेजर धर्मदेव, सूबेदार मेजर सुखबीर, सूबेदार उदय बीर (पैराशूट), सूबेदार लक्ष्मीनारायण, डॉक्टर रामपाल, इंजीनियर सचिन, थानेदार लक्ष्मीनारायण, हवलदार गजराज, कर्ण सिंह कोच, हवलदार सुनील सहित अनेक पूर्व सैनिक, परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रेजांगला युद्ध स्मारक पर पहुंचे सभी लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए देश की रक्षा में लगे सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को सलाम किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129