मैनपुरी: गृहक्लेश या मानसिक तनाव? बेवर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 28 जनवरी,जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बनकिया में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बनकिया निवासी किशन स्वरूप की पत्नी सोनवती ने मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य जब मौके पर पहुंचे, तो सोनवती का शव फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बेवर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129