बुजुर्ग महिला से छीना-झपटी की वारदात सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

सोने की बालियां गिरवी रखकर लोन करवाने का किया खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

 

 

सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरसा जिले की रोड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीना-झपटी की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि बीती 20 जनवरी 2026 को गांव रोड़ी निवासी मेवा सिंह पुत्र बीरबल सिंह ने थाना रोड़ी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी बुजुर्ग माता गली में टहलने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसकी माता के कानों से सोने की बालियां छीनकर मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर थाना रोड़ी में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए नहर पुल रोड़ी क्षेत्र से वारदात में संलिप्त दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिंदर खान उर्फ फंगली पुत्र सदिक खान तथा बिंदर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह, निवासी नंगल कलां, जिला मानसा (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि छीनी गई सोने की बालियां उन्होंने इंडिया इन्फो लाइन फाइनेंस गोल्ड लोन बैंक, मानसा में गिरवी रखकर लोन करवा लिया था।

इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर सोने की बालियां बरामद की जाएंगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनसे अन्य छीना-झपटी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129