रेवाड़ी स्वच्छता की श्रेणी में हो रहा अग्रसर- विधायक

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहर में की सफाई

रेवाड़ी। हरियाणा शहरी स्वच्छ अभियान के अंतर्गत रेवाड़ी शहरी क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने में जुटे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में रविवार को म्हारा रेवाड़ी स्वच्छ रेवाड़ी अभियान की श्रृंखला में महाराजा हॉस्पिटल से निरंकारी भवन तक सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर आई लव रेवाड़ी की टीम और कार्यकर्ता साथ मिलकर सफाई अभियान में भागीदार बने।

म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी के तहत आयोजित इस स्वच्छता अभियान से जुड़े लोगों ने विधायक के साथ हाथों में झाडू लेकर सड़कों पर सफाई की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जमीं गंदगी व मिट्टी को भी साफ किया गया।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे शहरी स्वच्छता अभियान में रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्र सफाई व्यवस्था में होने वाली रैंकिंग में आने वाले समय में उम्दा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रेवाड़ी का हर आमजन सफाई योद्धा के रूप में शासन-प्रशासन की ओर से चलाई जा रही म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम में उत्साहपूर्वक भागीदार बन रहा है और रेवाड़ी स्वच्छता की श्रेणी में अग्रसर हो रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129