महानगर से भैंसों को बाहर करने हेतु सहयोग संस्था ने दिया जिलधिकारी को पत्र

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जनसेवा के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को भी उठाएगी सहयोग संस्था शाहजहांपुर :: जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर महानगर की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्र दिया है। संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि नगर से महानगर बना हमारा शहर आज भी महानगर नहीं लगता है, यहां दिन भर रोड के ऊपर भैंसे घूमती रहती हैं , जिनका आने-जाने का कोई निश्चित समय भी नहीं है , और शहर की गली मोहल्लों के बीच डेयरी खुली हुई है , यह डेयरी उद्योग शहर की सफाई व्यवस्था ब ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरीके से ध्वस्त करे हुए हैं । जैसे ही सफाई होती है , भैंसे रोड पर निकलते ही गोबर कर देती है ,और तिराहे ,चौराहे पर जाम लगाती हैं , जिससे कि फंसे हुए वाहनों का खूब चालान भी हो जाता है , बच्चे स्कूल बा ट्यूशन को जाते हैं उनकी साइकिल ,स्कूटी के ऊपर यह भैंसे सीधी हो जाती है ,जिससे बच्चे चोटिल भी हो जाते हैं और उनके बाहन भी टूटते है । यह डेयरी वाले जब डेयरी की धुलाई करते हैं तो गोबर सीधा नालियों में बहा देते हैं जिससे नालियां चोक हो जाती है, इस प्रकार की सभी समस्याओं को लिखकर सहयोग संस्था ने जिलाधिकारी को दिया है , और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वादा भी किया है कि यह समस्या जल्द ही खत्म की जाएगी , जल्द ही सभी डेयरी महानगर की सीमा से बाहर स्थापित की जाएंगी । संस्था के महासचिव विकास सक्सेना ने बताया कि इससे पहले हमारी संस्था ने शहीद उद्यान पार्क में बंद पड़े फब्बारे को जनहित में सही कराने हेतु भी पत्र दिया था, जिस पर कार्रवाई हुई और अब वह शुरू हो गया है, जिसको लेकर संस्था के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद दिया है । पत्र देने में संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, वरिष्ठ सलाहकार प्रमोद गुप्ता, विधिक सलाहकार सफीकुद्दीन अंसारी, जितेंद्र सिंह एडवोकेट ,ममता यादव ,संगीता गुप्ता ,सुमन गुप्ता ,कृष्णा गुप्ता आदि सभी मौजूद रहे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129