सांसद अरुण सागर ने सांसद खेल स्पर्धा का फीता काटकर किया उद्घाटन, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता भी मौजूद रही, डाक्टर सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुआ आयोजन

 

शाहजहांपुर में डाक्टर सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने पहुंचकर खेल स्पर्धा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिला खेल कार्यालय और जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति ने सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता मौजूद रहीं।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही उन्होंने उन योजनाओं की जानकारी दी जो देश में खेल में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई हैं।

 

सांसद ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मकसद है, सभी सांसदों द्वारा अपने संसदीय क्षेत्रों में युवाओं को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करने, प्रतिभाओं को निखारने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का खेल आयोजन है, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी शामिल किया जाता है, जिसका उद्देश्य अनुशासन, टीम वर्क और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं। जिनके पास कमाल की प्रतिभाएं हैं लेकिन उनकी प्रतिभाओं को दिखाने के लिए और उनको देश के सामने लाने के लिए मंच नही होता था ।अब सांसद खेल स्पर्धा एक ऐसा माध्यम बन गया है जो इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को मंच देता है। फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को बढ़ावा दिया जाता है ।इसमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, रस्साकशी, तीरंदाजी, और पारंपरिक खेल जैसे पिट्ठू आदि शामिल होते हैं।सांसद ने लोगो से अपील की है कि इसमें 18 वर्ष से कम, 18-40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। सांसद ने कहा कि खेल में रूचि रखने वाले खिलाड़ी अब खेलकूद में भी अपना भविष्य बना सकते हैं। इसके लिए सरकार पूरी जिम्मेदारी उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन योजनाओं को शुरू किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129