सपा की मासिक बैठक हुई संपन्न,शिक्षक एमएलसी चुनाव जीतने की बनाई गई रणनीति

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

पार्टी प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में व्यापक रणनीति पर हुई चर्चा

 

शाहजहांपुर। महानगर के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला समाजवादी पार्टी व महानगर समाजवादी पार्टी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा घोषित उत्तर प्रदेश विधान परिषद बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर साहब शामिल हुए।

 

उनके साथ-साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक एमएलसी चुनाव के बरेली मंडल के प्रभारी गढ़ पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद,पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व एमएलसी अमित यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव साइम राजा,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह शामिल हुए।

 

जहां उनका सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर बुके देकर जोरदार स्वागत किया।

 

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद शाहजहांपुर के शिक्षक एमएलसी के सभी 14 बूथों पर पार्टी के सभी लोगों को एक जुट होकर वोट बढ़वाकर बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को जीताने के लिए की चर्चा की गई।

 

इस मौके पर बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर कहा कि जनपद शाहजहांपुर में लगभग सभी कॉलेज स्कूल व मदरसो के शिक्षक गण समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव से आस्था और शिक्षकों की समस्याओं को हल करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं उन्होंने कहा शिक्षक एमएलसी पद के चुनाव के ऐलान किसी भी समय हो सकते हैं इसलिए मुझे पूरा विश्वास है जनपद शाहजहांपुर से सभी सम्मानित शिक्षक गढ़ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीताकर भेजेंगे उन्होंने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील की है की पूरी निष्ठा,मेहनत व ईमानदारी से अभी से ही पार्टी प्रत्याशी को जीतने के लिए लग जाएं।

 

इस मौके पर शिक्षक एमएलसी चुनाव के बरेली मंडल प्रभारी व पूर्व एमएलसी भगवत शरन गंगवार ने कहा कि सत्ता परिवर्तन करने के लिए हौसले और हिम्मत की जरूरत होती है उन्होंने कहा सपा कार्यकर्ताओं के अंदर हौंसला और हिम्मत की कमी नहीं है उन्होंने कहा इस बार 2027 के चुनाव सपा के जांबाज सिपाही सत्ता परिवर्तन जरूर करेंगे और बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को जीतने का काम करेंगे।

 

इस मौके पर समाजवादी शिक्षक एमएलसी चुनाव के बरेली मंडल प्रभारी व पूर्व एमएलसी कुंवर जयेश प्रसाद ने कहा कि बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को इस बार समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर भारी मतों से जिताएंगे।

 

इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू ने कहा कि बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर की जीत आगामी 2027 के विधानसभा के चुनाव के लिए जीत का आगाज होगा।

 

अंत में सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने बाहर से आए हुए अतिथियों व जनपद शाहजहांपुर के पार्टी के नेताओं में पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं का शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को जिताने की अपील की।

 

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,शिक्षक नेता श्याम लाल यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सै.रिजवान अहमद,सपा शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव अशोक यादव, सपा नेता अनवर अली, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश यादव, सपा के वरिष्ठ नेता कमल किशोर कठेरिया, सपा नेता दोद राम वर्मा आदि ने विचार व्यक्त है।

 

इस मौके पर सपा विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा कटरा विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र पाल श्रीवास्तव, जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह,सपा जिला उपाध्यक्ष अजफर अली खान, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल,सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, सपा नेता लखन प्रताप सिंह, सपा नेता अरविंद कुमार पाल,सपा नेता गोपाल अग्निहोत्री, धनंजय सिंह, सरदार राजवीर सिंह बाढ़, सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अजीम खान, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल बाबू सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज अंसारी,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरताज खान,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारुकी, सपा नेत्री डॉक्टर सूची कश्यप,शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष विनोद यादव, सपा नेत्री शारदा राज पासी,मोहम्मद अली हुसैन, सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया,सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया, दुर्गेश कुमार गुप्ता, परविंदर यादव ,फ़राज़ इदरीसी,रानू खान,सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

 

मीटिंग का संचालन शिक्षक नेता व सपा के पूर्व जिला महासचिव रामसागर यादव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129