हरदोई मेरी कर्मभूमि, सीट कोई भी हो,जीना मरना हरदोईवासियो के साथ : जयप्रकाश

हरदोई | आगामी लोकसभा परिसीमन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हरदोई की राजनीति में बड़ा बयान सामने आया है। सदर सांसद जय प्रकाश ने साफ शब्दों में ऐलान किया है कि परिसीमन के बाद यदि हरदोई लोकसभा सीट सामान्य घोषित होती है, तो वे किसी अन्य क्षेत्र की ओर नहीं देखेंगे, बल्कि अपने पारंपरिक संसदीय क्षेत्र हरदोई से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

सांसद जय प्रकाश ने कहा कि हरदोई उनकी कर्मभूमि है और यहां की जनता से उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि पीढ़ियों का है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जो विश्वास, सम्मान और समर्थन दिया है, उसी के बल पर वे एक बार फिर जनादेश मांगेंगे।

पारिवारिक राजनीतिक विरासत का दिया हवाला
अपने बयान में सांसद ने अपने परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद ने वर्ष 1952 से लगातार छह बार सामान्य सीट से विधानसभा चुनाव जीतकर जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। सांसद ने कहा कि पिता के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए सामान्य सीट से चुनाव लड़ना उनके लिए गर्व की बात होगी।

पत्नी की जीत का भी किया उल्लेख

सांसद जय प्रकाश ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी ज्योति रावत ने सामान्य सीट से दो बार उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर जनता के भरोसे पर खरा उतरने का काम किया है, जो उनके परिवार के मजबूत जनसंपर्क और राजनीतिक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा
जय प्रकाश ने स्पष्ट किया कि परिसीमन के बाद राजनीतिक समीकरण चाहे जैसे भी हों, उनका लक्ष्य और क्षेत्र तय है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा के निष्ठावान, संघर्षशील और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की जनता, मित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग से वे आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से विजय हासिल करेंगे।

सांसद के इस बयान को आगामी परिसीमन और लोकसभा चुनाव से पहले हरदोई की राजनीति में एक स्पष्ट संदेश और बड़ा संकेत माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129