सार्थक कदम-आमजन की शिकायतों का प्रभावी रूप से हो रहा है समाधान : लक्ष्मण सिंह

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने डीसी अभिषेक मीणा के साथ समाधान शिविर में सुनी समस्याएं

 

जिला प्रशासन समस्याओं के निदान को लेकर गंभीर : डीसी

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो इस उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का एक सार्थक कदम है जिसके माध्यम से आमजन की शिकायतों का प्रभावी रूप से समाधान हो रहा है।

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत कर्ताओं की शिकायतों का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निदान कर रहे थे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने डीसी अभिषेक मीणा के साथ समाधान शिविर में आये लोगों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को समाधान बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में आयोजित समाधान शिविर में विभागों के अधिकारी एक छत के नीचे मौजूद रहकर आमजन की समस्या का निराकरण करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की सोच है कि हर वर्ग की समस्या को सुना जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। इसी उद्देश्य से हरियाणा में आयोजित समाधान शिविर आमजन की समस्या के निवारण के लिए अहम साबित हो रहे हैं।

 

*प्रशासन समस्याओं के निवारण के लिए सजग : डीसी*

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में आ रहे हैं और जिला प्रशासन समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं और साथ में समस्या की वर्तमान स्थिति भी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। डीसी ने बताया कि समाधान शिविर में अब तक कुल 4597 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 3840 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और लंबित 123 शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

*इन शिकायतों का किया तत्परता से निदान :*

सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में रामपुरा में बिजली की तारें बदलवाने बारे आई शिकायत पर बिजली विभाग को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं गांव मोहदीनपुर में निर्माणाधीन हेल्थ केयर सेंटर से बिजली की लाइन हटवाने और बीपीएल कॉलोनी में लाइट लगवाने की शिकायत पर संबंधित विभाग को उचित संज्ञान लेने के निर्देश दिए। गांव लिसान में पीने के पानी की सप्लाई घर तक न आने पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। गांव साल्हावास में पीने के पानी की सप्लाई न होने पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। गांव पाली में अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर डीसी ने जिला नगर योजनाकार के अधिकारियों को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने म्यूजियम खोलने सहित अन्य मांगे रखी। जिस पर डीसी अभिषेक मीणा ने नियमानुसार म्यूजियम खोलने सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। वहीं पूर्व सैनिकों की अन्य मांगों पर भी उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, फैमली आईडी, अवैध कब्जा व पुलिस संबंधित आई शिकायत पर डीसी ने मौके पर निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129