मैनपुरी कलेक्ट्रेट परिसर में मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन: जिलाधिकारी की पहल पर अन्नदा रसोई की शुरुआत

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 4 जून, जनपद के जरूरतमंदों, श्रमिकों, छात्रों और आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक एवं सुलभ दर पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की पहल पर कलेक्ट्रेट परिसर में अन्नदा रसोई का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस जन-कल्याणकारी योजना के तहत कोई भी व्यक्ति मात्र 10 रुपये का योगदान देकर गुणवत्तापूर्ण और भरपेट भोजन प्राप्त कर सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले में कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण भूखा न रहे। यह योजना सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस योजना के सफल संचालन के लिए जन-सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। जिले का कोई भी नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी या संस्था बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइन शाखा में संचालित अन्नदा योजना के खाता संख्या-772410210000094 (IFSC Code: BKID0007724) में अपनी आर्थिक मदद जमा कर सकता है। इसके अलावा, जो लोग गेहूं, चावल, दाल या तेल जैसी खाद्यान्न सामग्री दान करना चाहते हैं, वे न्याय सहायक, जिला पूर्ति अधिकारी या जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विशेष बात यह है कि अन्नदा रसोई का पूरा संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ये महिला समूह भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखेंगे। जिलाधिकारी ने अन्नदान को भारतीय संस्कृति का सर्वोच्च दान बताते हुए जनपदवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है, ताकि जिले में कोई भूखा न सोए का संकल्प साकार हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129