भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में जिला प्रशासन का बड़ा कदम

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

हर 5 माह में ड्रा प्रक्रिया से होंगेh रजिस्ट्री क्लर्कों की नियुक्ति

 

रेवाड़ी। जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार पर रोक और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। अब जिले की सभी तहसील और उप तहसीलों में रजिस्ट्री क्लर्क (RC) की नियुक्ति हर 5 माह में ड्रा ऑफ लॉट्स के जरिए की जाएगी।

 

सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली विधायक अनिल कुमार यादव की मौजूदगी में ड्रा प्रक्रिया से तहसीलवार आरसी का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने की।

 

👉 डीसी अभिषेक मीणा का निर्देश

डीसी ने कहा कि मंगलवार से जिले की किसी भी तहसील-उप तहसील में ऑफलाइन रजिस्ट्री पंजीकरण कार्य नहीं होगा। अब पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी नए आरसी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 नए आरसी को मिला प्रशिक्षण

डीसी ने बताया कि सभी चयनित आरसी को सोमवार को ही डीआरओ प्रदीप देशवाल की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया और मंगलवार से उन्हें नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ड्रा से चयनित आरसी :

 

रेवाड़ी तहसील – देवेंद्र (RC), सुबोधकांत (ARC)

 

बावल तहसील – रविंद्र यादव

 

डहीना उप तहसील – भुवनेश्वर

 

पाल्हावास उप तहसील – अरविंद

 

मनेठी उप तहसील – ललित

 

धारूहेड़ा उप तहसील – अनुज

 

 

(कोसली तहसील व नाहड़ उप तहसील में हाल ही में आरसी लगाए गए हैं, इसलिए इनके लिए ड्रा अगले माह किया जाएगा।)

 

यह रहे मौजूद :

इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसीयूटी रूहानी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीआरओ प्रदीप देशवाल समेत सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129