दिनांक 29.11.2025 को विद्यालय में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

रिपोर्ट /निर्भय यादव ब्यूरो क्राइम मथुरा मथुरा ।

दिनांक 29.11.2025 को विद्यालय में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति में निहित सात मूल शक्तियों—श्री , क्षमा, कीर्ति, मेधा, स्मृति एवं वाक् , शक्ति का स्मरण, जागरण तथा समाजहित में उनका क्रियान्वयन करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा राठौर (कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्र सेविका समिति, ब्रज प्रांत), डाॅ. मालती मिश्रा (प्रांत बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्र सेविका समिति, ब्रज प्रांत), मुख्य वक्ता सुश्री रेखा चूडासमा (अखिल भारतीय संयोजिका, बालिका शिक्षा),विशिष्ट अतिथि श्रीमती भावना शर्मा (नवचेतना संस्थान प्रमुख), श्रीमती रश्मि शर्मा (महानगर शैक्षिक संस्थान – पर्यावरण गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की संयोजिका),

तथा प्रबंध समिति की बहनों— श्रीमती अर्चना बंसल, श्रीमती माला शर्मा एवं श्रीमती गुंजन अग्रवाल द्वारा श्रद्धेय कृष्णचन्द्र गांधी व मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी शिशु वाटिका प्रभारी श्रीमती रुचिरा वर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुश्री रेखा चूडासमा (दीदी) ने पर्यावरण हित में पॉलिथीन रोकथाम पर बल दिया तथा कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत नारी को स्वयं का महत्व समझने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा राठौर ने महिलाओं को आत्म-जागृति एवं सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ मालती मिश्रा ने नागरिक कर्तव्यों के पुनः स्मरण द्वारा मातृशक्ति को जागृत किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न विदुषी मातृशक्तियों के स्वरूपों पर संवाद एवं मंचन की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का संकल्प व संयोजन डाॅ. दीप्ति तिवारी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम में लगभग 200 मातृशक्तियों की श्रेष्ठ उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पिंकी रानी ने किया । इस अवसर पर काजल भारद्वाज, रुचिरा वर्मा, नूतन वर्मा , रितु गौड़ , मनीषा दास , अनिता की उपस्थिती रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129