भाजपा जिला मंत्री डॉ. कविता को रेवाड़ी कष्ट निवारण समिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी, मंत्री विपुल गोयल का जताया आभार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। रेवाड़ी के लिए एक गर्व का क्षण सामने आया है, जब सेक्टर-3 स्थित गंगा सहाय अस्पताल की संचालिका एवं भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ जिला मंत्री डॉ. कविता को रेवाड़ी कष्ट निवारण समिति में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह न केवल डॉ. कविता की जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है, बल्कि जिले में भाजपा नेतृत्व की सक्रिय भूमिका का भी प्रमाण है।

 

इस अहम जिम्मेदारी के लिए डॉ. कविता ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और विशेष रूप से हरियाणा सरकार में शहरी एवं निकाय राज्य मंत्री श्री विपुल गोयल का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि “यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का एक और अवसर है। मैं जनता की समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ संबंधित मंचों तक पहुंचाकर उनका समाधान सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करूंगी।”

 

भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिक समाज के लोगों ने डॉ. कविता को इस नियुक्ति पर बधाइयों की बौछार की है। उनका कहना है कि डॉ. कविता का व्यवहार, सेवा भावना और संगठनात्मक सक्रियता, उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

 

रेवाड़ी भाजपा के लिए यह एक और उपलब्धि है, जो जिले की महिलाओं की भागीदारी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकेत देती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129