अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर में धर्म ध्वजा की स्थापना को लेकर लालगंज में रहा खुशी का माहौल

शुभम तिवारी संवाददाता रायबरेली

 

लालगंज रायबरेली। अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा धर्म ध्वजा फहराने के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर भी खुशी का माहौल रहा। आरएसएस धर्म जागरण के बैनर तले लालगंज नगर के अटल चौक पर जहां भगवान श्री राम के चित्र पर तिलक लगाया गया वहीं मिष्ठान वितरण कर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर आरएसएस धर्म जागरण के सह जिला संयोजक सुशील शुक्ला और विधि प्रमुख अशोक शुक्ला ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में

ध्वजारोहण समारोह केवल एक धार्मिक क्षण नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। मंगलवार को राम मंदिर में सम्पन्न इस ऐतिहासिक अवसर का हिंदुओं को सैकड़ो वर्षों से इंतजार था, आज हिंदुओं की मुराद पूरी हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप पांडे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण और उस पर प्रधानमंत्री के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम निश्चित रूप से सत्य, मर्यादा और सेवा जैसे उन आदर्शों को नमन करता है, जो हमारे हिंदूधर्म, समाज और राष्ट्र तीनों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, भाजपा सभासद कैलाश बाजपेई, व्यापार मंडल महामंत्री शिवम गुप्ता ने भी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अब राम मंदिर अपनी पूर्ण संप्रभुता को प्राप्त हो गया है।यह सब हम लोगों के लिए गौरव के क्षण हैं। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बच्चा पांडे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, ब्रम्हेद्र विक्रम सिंह, सभासद रविंद्र सोनी शिशु मंदिर के कोषाध्यक्ष कौशलेंद्र कंचन, देवेंद्र अवस्थी,विजय सिंह, रमाशंकर बाजपेई, आयुषवाजपेई, रणविजय सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूदरहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129