प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को आज राजभवन में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर फ्लैग लगाया

करतार सिंह पौनिया आगरा मण्डल प्रभारी

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को आज राजभवन में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक ई.ओ.डब्ल्यू. उ.प्र. श्रीमती नीरा रावत ने फ्लैग लगाया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ.प्र. श्री राजीव कृष्णा ने राज्यपाल जी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर हुए संवाद में राज्यपाल जी ने कहा कि पुलिस झंडा दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्षभर पुलिस विभाग द्वारा की गई प्रगति, सेवा कार्यों तथा अपराध नियंत्रण के प्रभावी प्रयासों की समीक्षा और उत्सव मनाने का अवसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “झंडा दिवस इस बात का उत्सव होना चाहिए कि कितना अपराध कम हुआ, कौन-कौन से नवाचार किए गए और समाज सेवा में कितना योगदान दिया गया।”
संवाद के दौरान राज्यपाल जी ने 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के लिए शुरू किए गए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की सभी बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य लगनी चाहिए। उन्होंने गर्भाशय संबंधी जांच नियमित रूप से करवाने का निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी बीमारी का पता प्रारंभिक अवस्था में चल जाए तो उपचार सरल होता है, जबकि देर होने पर कठिनाइयाँ बढ़ जाती हैं।
राज्यपाल जी ने एचपीवी वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि “महिलाओं को इस रोग से मुक्त करना अत्यंत आवश्यक है।”
राज्यपाल जी ने यह भी बताया कि इस अभियान की शुरुआत सबसे पहले राजभवन उ.प्र. से की गई, उसके बाद इसे विश्वविद्यालयों, प्राथमिक स्कूलों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों तथा पुलिसकर्मियों की पुत्रियों तक विस्तारित किया गया है।
आयुष्मान भारत योजना की प्रावधानों पर चर्चा करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि वर्तमान नियमों के अनुसार यह कार्ड सात सदस्यों वाले परिवार को ही मिलता है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
राज्यपाल जी महिला पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं, उनकी समस्याओं पर संवाद तथा समाधान खोजने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी के बाद जब महिला पुलिसकर्मी समय निकाल सकें, तो उन्हें नवाचार और कौशल सीखने के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।
राज्यपाल जी ने बताया कि राजभवन में तैनात पुलिस कर्मी अत्यंत सकारात्मक, समाजोपयोगी और रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। वे पाँच विद्यालयों के बच्चों को बैंड प्रशिक्षण दे रहे हैं, ये बच्चे 26 जनवरी की परेड में भाग लेते हुए सर्वाेच्च स्थान प्राप्त कर चुके हैं। बच्चों को बांसुरी वादन सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही वे स्वच्छता के प्रति भी अत्यंत जागरूक हैं।
राज्यपाल जी ने अपने गुजरात कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वहाँ पुलिस विभाग और पुलिस परिवार के साथ मिलकर उन्होंने अनेक नवाचार और जनहितकारी कार्य किए थे। उन्होंने बताया कि गुजरात में पुलिस के साथ उनका अनुभव अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा है, और कई पहलें आज भी प्रभावी रूप से कार्यरत हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129