के.एल.पी. कॉलेज के छात्रों ने इंटर-कॉलेज वेटलिफ्टिंग/पावरलिफ्टिंग में तीन भार वर्गों में पहला स्थान हासिल किया

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। गवर्नमेंट कॉलेज अटेली में आयोजित आईजीयू अंतर-महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग/पावरलिफ्टिंग एक दिवसीय प्रतियोगिता में के.एल.पी. कॉलेज रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन भार वर्गों में पहला स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

 

प्रतियोगिता में—

 

59 किलोग्राम भार वर्ग में भानु ने 355 पॉइंट्स के साथ पहला स्थान,

 

73 किलोग्राम भार वर्ग में पुष्कर ने 365 पॉइंट्स हासिल कर पहला स्थान,

 

66 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष सैनी ने शानदार 410 पॉइंट्स बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने उनकी मेहनत एवं प्रदर्शन की सराहना की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि खेल छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं।

 

कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष श्री रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संदीप खंडेलवाल, महासचिव श्री अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा रुस्तगी ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

 

इस अवसर पर स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. ज्योत्स्ना, डॉ. किरण बाला, डॉ. अनिल यादव, डॉ. प्रतिभा, श्री महेंद्र संभारिया, श्री राजकुमार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129