कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व प्रसिद्ध मसूरियादीन पासी की जयंती मनाई गई

मैनपुरी। आज दिनांक 02 अक्टूबर को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय कांग्रेस कमेटी मंडी धर्मदास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और प्रसिद्ध स्वाधीनता संग्राम मसूरियादीन पासी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा की देश की स्वतंत्रता में हमारे तीनो महापुरूषों की अलग अलग भूमिका रही है जिसमे आज देश का बच्चा मसूरियादीन पासी जी के बलिदान को भूल गया है, उन्होंने देश की आज़ादी के लिए आंदोलन को बरकरार रखा और इस बीच अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में भी नही गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि देश के हमारे तीनो महापुरुषों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व स्वाधीनता संग्राम मसूरियादीन पासी जी का देश की आज़ादी के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजो से अहिंसा के साथ लड़ाई की और देश को आज़ादी दिलवाई । साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने 1965 युद्ध मे देश में चल रहे खाद्दान्न संकट के दौरान “जय जवान जय किसान” का नारा दिया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वर्मा , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पी सी चतुर्वेदी ,पूर्व शहरअध्यक्ष अजय दुवे ,जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुवे,जिला उपाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष शरद पचौरी,शहर अध्यक्ष डा नागेन्द्र यादव,पीसीसी अनुपम शाक्य, पीसीसी जितेंद्र राठौर जिला कोषाध्यक्ष डॉ नवीन शर्मा, जिला प्रवक्ता इंद्रेश शाक्य, जिला महासचिव शेखर यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुशीर खान, हरेंद्र राउत, हिमांशु सेन,वाजिब अली दीपचंद्र भारतीय, भीमसेन कठेरिया, मुकेश शाक्य अजीत यादव मुकेश यादव सुधीर यादव, सुविन यादव सेलू सक्सेना अमित वर्मा शुरू शिवराज सिंह यादव आदि कई लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129