हरियाणा दिवस पर बाल भवन में होगा सांस्कृतिक उत्सव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

हरियाणवी लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत रहेगा हरियाणा व रेवाड़ी दिवस समारोह – जिलेभर से विद्यार्थी देंगे शानदार प्रस्तुतियां

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा एक नवंबर को 60वें हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय उत्सव के साथ-साथ प्रदेशभर में सभी जिलों में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह रेवाड़ी जिला के लिए हर्ष की बात है कि हरियाणा दिवस के साथ ही रेवाड़ी को भी जिला का दर्जा एक नवंबर 1989 को मिला था। ऐसे में एक नवंबर को हरियाणा के साथ ही रेवाड़ी जिला बनने पर बाल भवन में पूरे उत्साहपूर्ण व गरिमामयी ढंग से सांस्कृतिक उत्सव के रूप में दिवस को मनाया जाएगा।  डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में सुबह 9:30 बजे से हरियाणवी लोक कलाओं और परंपराओं से ओतप्रोत जिला स्तरीय समारोह का आयोजन होगा इसमें जिलेभर से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहेगी।डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव मनाने का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में जिला के विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, आर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी।गौरतलब है कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वचुर्अल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129