भाकली में पानी निकासी का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए विधायक अनिल यादव ने

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

कोसली अनाज मंडी में जन शिकायतों की सुनवाई के लिए आयोजित किया गया समाधान शिविर

 

कोसली (रेवाड़ी)। विधायक अनिल यादव ने आज स्थानीय अनाज मंडी में जन शिकायतों की सुनवाई की और पानी की निकासी, बाईपास बनवाने जैसी विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव भी मौजूद रहे।

विधायक अनिल यादव ने इस अवसर पर कहा कि भाकली-1 और भाकली-2 ग्राम में बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस पानी की निकालने के लिए दोनों गांवों की भूमि का सर्वे प्लान बनाया गया है। जिस पर पाइपलाइन ड्रेन तथा एसटीपी बनवाने के लिए आगामी कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव कोसली के हरदेवा जोहड़ में भी बरसात का पानी भरने से ओवरफ्लो की समस्या पैदा हो जाती है। इस पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का सर्वे करवाया जाए।

विधायक ने एसडीएम विजय कुमार यादव को निर्देश दिए कि कोसली-भाकली का बाईपास पूरा बनवाने के लिए जुडी, नठेड़ा आदि गांवों के किसानों से बातचीत की जाए। जिससे कि अधूरी पड़ी हुई इस परियोजना को पूरा करवाया जा सके। इस अवसर पर बीडीपीओ अनिल यादव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा पंचायती राज विभाग के एसडीओ, जेई, चेयरमैन कपिल, चेयरमैन दुष्यंत सिंह, जिला पार्षद जीवन हितैषी, सहित अनेक पंच, सरपंच आदि मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129