“जो रौशन किया है तुमने इस बस्ती का हर एक कोना, अब हर ज़ुबां पे है चर्चा, हर दिल में है तेरा होना।”

शाहाबाद, हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन के लोकार्पण एवं होली मिलन समारोह ने शाहाबाद की फिज़ा को उत्सवमय बना दिया। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप दे दिया। जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में विकास और नेतृत्व के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने केंद्र और प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उनके संबोधन का उपस्थित जनसमूह ने जोरदार स्वागत किया।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अपने उद्बोधन में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की जमकर सराहना करते हुए कहा कि “पहले इस ब्लॉक की स्थिति काफी पिछड़ी हुई थी, लेकिन आज जो बदलाव दिख रहा है, वह उनके नेतृत्व और विकास कार्यों का परिणाम है।” राज्यमंत्री के इन शब्दों पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि विकास के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
वहीं, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने भी अपने संबोधन में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और विकास कार्यों के बल पर वह आगे भी क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन भाजपा जिला मंत्री गोपाल त्रिपाठी ने किया। उन्होंने अपने भावपूर्ण शब्दों से माहौल को और अधिक ऊर्जावान बना दिया, जिसकी गूंज कार्यक्रम के दौरान लगातार सुनाई देती रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम राठौर, जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, डीसीडीएफ चेयरमैन रामदास गुप्ता, टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी, पिहानी ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, संजीव गौतम, प्रधान चन्द्र प्रकाश सिंह (पुत्तने), प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीन सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के पुरुष एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
समारोह के दौरान ब्लॉक परिसर में इतनी भीड़ रही कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। पूरे आयोजन में उत्साह, समर्थन और विश्वास का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने इसे एक यादगार जन-उत्सव बना दिया।
यह आयोजन न केवल एक सफल कार्यक्रम के रूप में दर्ज हुआ, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में त्रिपुरेश मिश्रा के बढ़ते जनाधार और प्रभाव का सशक्त संकेत भी बनकर उभरा।

और अंत में वही भाव, जो पूरे आयोजन की आत्मा बन गया..

जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं,
वो हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें त्रिपुरेश का प्यार नहीं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129