श्री स्वामी भजनानन्द आदर्श गौशाला में आज मनायी जाएगी गोपाष्टक अष्टमी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी। श्री एकर‌सानन्द आश्रम द्वारा संचालित स्वामी भजनानन्द आद‌र्श गौशाला में 30 अक्टूबर को मनायी जायेगी।

पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानन्द सरस्वती महाराज ने गौ भक्तों व नगर वासियों से कहा है कि सभी भक्त प्रेमी अपने आसपास स्थित किसी भी गौशाला में व स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे गौवंशो को यथा सम्भव हरा चारा, जौ इत्यादि खिलाये व उनके लिए पेयजल की व्यवस्था करें।

पूज्य महामंडलेश्वर ने स्मरण दिलाया है कि बृज 84 कोष के भाग में आपका जिला मैनपुरी का भी क्षेत्र आता है हम मैनपुरी वासी गौपालक गोविन्द श्रीकृष्ण भगवान की आराधना करें क्यों कि इस दिन से ही भगवान श्रीकृष्ण, अपने दाऊ बलराम, नन्द बावा व समस्त गोप एवं गोपिका के साथ गोकुल लीलाओं को कर वृन्दावन आ गये थे और अपनी गोप सखाओं, धर्म मण्डली के साथ गौचारण को जंगल तक ले जाना उन्हें नहलाना, धूलाना सेवा करना प्रारम्भ कर दिया था। ब्रह्मा जी ने भगवान कृष्ण की गायों व उनके साथियों को अदृश्य कर दिया। जिसके बाद भगवान ने लीला रचकर ब्रह्मा जी का मान मर्दन किया इसके अलावा कई असुरों का भी अंत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129