समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी के निर्देश पर महान समाजवादी नेता स्व.कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी के निर्देश पर महान समाजवादी नेता स्व.कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती जनपद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई…!इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया…!

 

इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और कर्पूरी ठाकुर जी के योगदान पर चर्चा की गई…!इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि 24 जनवरी, 1924 को समस्तीपुर के पितौंझिया (अब कर्पूरीग्राम) में जन्में कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे. 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे….!इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इतनी थी कि एक कैंप आयोजित कर 9000 से ज़्यादा इंजीनियरों और डॉक्टरों को एक साथ नौकरी दे दी थी….!

 

इस मौके पर सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह,सपा के प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, सपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,सपा के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव,संतोष कुमार पाल, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफ़ीज़ अंसारी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी,मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अजीम खान, सुनील यादव, जतिन यादव,राकेश कुमार शुक्ला एडवोकेट,मोहम्मद अली,मोहसिन खान,अनेश सक्सेना,शब्बन अंसारी,मोहम्मद जकी, आयुष यादव,दीपक शर्मा, आरिफ खान, श्लोक मौर्य, रानू खान, यश मौर्य,सिद्दीक खान आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129