दीपावली का आगाज बुजुर्गों ब बच्चों के साथ , सहयोग संस्था

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सहयोग संस्था ने बुजुर्गों ब बच्चों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां :: सहयोगी रहे एडीएम अरविंद कुमार :: जनपद की समाजसेवी सहयोग संस्था के पदाधिकारियो ने विनोबा सेवा आश्रम बनतारा एवं अति पिछड़े गांव सुंदर नगर में पहुंचकर सभी बुजुर्गों ब बच्चों के साथ मिलकर दीपावली के पर्व को मनाया और आपस में खुशियां बाटी । कार्यक्रम में अपनी पत्नी सौम्या के साथ संस्था के सहयोगी के रूप में मौजूद रहे एडीएम (एफ/आर) अरविंद कुमार ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन में अति आवश्यक है ,और हम सभी को दीपावली के पर्व को खुशियों के साथ मनाना चाहिए और यह खुशियां कभी भी अकेले में नही मनानी चाहिए, यदि हम सभी के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं तो आनंद दो गुना हो जाता है । अरविंद कुमार ने कहा कि हम सभी को श्री राम के आदर्शों से सीख लेनी चाहिए , कि किस तरीके से भगवान श्री राम ने सदैव त्याग किया जिससे इस संसार को रामायण मिली , और श्री राम के पूर्वज दानी राजा हरिश्चंद्र की कहानी सुनाकर सभी को भावुक कर दिया । संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खान एडवोकेट बोले की जो बुजुर्गों के पास ज्ञान है हम वह बुजुर्गों के पास बैठकर कुछ पल में ही प्राप्त कर सकते हैं ,जिसको स्वयं से प्राप्त करने के लिए कई वर्षों तक जीना पड़ेगा , संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना ने जानकारी दी कि संस्था के द्वारा जल्द ही आश्रम में एक बड़े मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाएगा । कार्यक्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारियो का रमेश भैया व विमला बहन ने स्वागत किया और कहा कि वाकई में सहयोग संस्था समाज हित के बहुत ही अच्छे-अच्छे कार्य कर रही है । कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल , शालू यादव सहित सफीकुद्दीन अंसारी, महेंद्र दुबे, नवनीत प्रकाश गुप्ता , शिवम वर्मा, सरदार हरजीत सिंह, आदि सभी मौजूद रहे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129