म्हारा रेवाड़ी- स्वच्छ रेवाड़ी:एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली-डीसी

रेवाड़ी को स्वच्छ बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी

 

रेवाड़ी। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत सफाई क्रांति का जिला में सूत्रपात हो रहा है। डीसी अभिषेक मीणा के नेतृत्व में 11 सप्ताह तक चलने वाले विशेष शहरी स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर जोर देते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थियों, अधिकारी, कर्मचारियों और नागरिकों की सहभागिता के साथ शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई कर रेवाड़ी को स्वच्छ बनाया जा रहा है।डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जन जागरूकता लाते हुए स्वच्छता अभियान को एक मुहिम नहीं बल्कि अपने जीवन शैली में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि शहर स्वच्छता अभियान के तहत म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी की मुहिम में शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। रेवाड़ी के नगर परिषद, बावल व धारूहेड़ा नगर पालिका क्षेत्रों के बाजारों, कॉलोनियों और वार्डों की सफाई प्रतिदिन की जा रही है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह और कचरा प्लांट में निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है वहीं नियुक्त वार्ड नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके।

 

*शहरी निकाय जागरूकता के साथ एक्टिव मोड़ में :*

नगर परिषद रेवाड़ी कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल ने बताया कि विशेष शहरी स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण व पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के 26 चालान किए गए। साथ ही शहर की सडक़ों व खम्भों पर लग रहे लगभग 500 होर्डिंग्स को भी टीम द्वारा हटाया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा शहर में लोगों को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा स्वच्छता की मुहिम में शहर को सुंदर बनाने के लिए अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहर में सभी स्थानों पर सफाई अभियान चला कर सफाई करवाई जा रही है तथा वहां लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता करते हुए शपथ भी दिलवाई जा रही है।

 

*स्वच्छता का दे रहे हैं सन्देश : डीएमसी*

डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्रों में निरंतर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए चालान भी किए जा रहे हैं साथ ही सडक़ों से अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8572827322 भी जारी किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129