मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का स्वास्थ्य इकाइयों पर हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट यज्ञदत्त चतुर्वेदी मथुरा

 

स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, लोगों को दिलाई स्वास्थ्य शपथ, विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर किया गया लाभान्वित

 

 

मथुरा, 17 सितम्बर 2025। प्रदेश मे 17 सिम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान महिलाओ एवं बच्चो हेतु आवश्यक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन प्रदेश के उपकेन्द्र,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर (ग्रामीण एवं शहरी), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय स्तर पर किया जायेगा।

इसी क्रम मे आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को मथुरा जनपद मे भी सभी स्वास्थ्य इकाईयो पर मा0 जन प्रतिनिधियो के द्वारा इस अभियान का शुभारम्भ किया गया। उक्त के क्रम मे जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन पर मा0 महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी, जिला चिकित्सालय मे मा0 विधायक श्रीकांत शर्मा जी, सामु0स्वा0केन्द बलदेव पर मा0 विधायक श्री पूरन प्रकाश जी, सामु0स्वा0केन्द्र गोवर्धन पर मा0 विधायक श्री मेध श्याम जी, सामु0स्वा0केन्द सोनई मा0 ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती चंचल चैधरी जी, प्राथ0स्वा0केन्द्र राया पर मा0 चेयरमैन श्री राजकुमार अग्रवाल जी, सामु0स्वा0केन्द्र मांट पर मा0 ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती सुमन चैधरी जी, सामु0स्वा0केन्द छाता पर मा0 विधायक प्रतिनिधी श्री नरदेव चैधरी जी के द्वारा अभियान का शुभारम्भ किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राधा वल्लभ ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्रो व आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर जाॅच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन कैम्पो मे सामु0स्वा0 अधिकारी, ए0एन0एम0 और आशा द्वारा प्रतिदिन निर्धारित सघन जाॅच सेवाएं प्रदान की जायेगीे। प्राथ0स्वा0केन्द्रो पर चिकित्साधिकारी और नर्स द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जायेगी। इसी प्रकार सामु0स्वा0केन्द्र एवं जिला स्तरीय चिकित्सालयो मे रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेगे। इन शिविरो मे सघन स्वास्थ्य सेवाएं, जाॅचो के साथ ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करायी जायेगी। अभियान के सफल संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ब्लाॅक स्तरीय इकाईयो पर नोडल नामित किये गये है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129