सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिरसागंज में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में आयोजित किया गया

करतार सिंह पौनिया मण्डल प्रभारी आगरा

 

*फिरोजाबाद* जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिरसागंज में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जन समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाएं, जिससे जनता की समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर ही समाधान किया जा सके, इस दौरान कानून व्यवस्था, राजस्व, पंचायती राज, नगर पंचायत इत्यादि से संबंधित सर्वाधिक मामले आए, इसी दौरान प्रेमचंद नामक फरियाद ने यह शिकायत की, की उसकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है, कृपया हमारी पुश्तैनी जमीन को इन दबंगों से मुक्त कराया जाए, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार और एस0ओ0 की संयुक्त टीम भेजकर मामले के तुरंत निस्तारण हेतु आदेश दिए। इसी तरह प्रार्थी सुनील कुमार जो ग्राम वीरई जहानाबाद का रहने वाला है, उसने शिकायत की कि उसका परिवार कच्चे मकान में रहता है अत्यधिक बारिश के कारण उसका मकान ढह गया है, अतः मुझको आवास दिलाया जाए, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और बीडीओ की संयुक्त टीम गठित कर जांच कर उनकी वास्तविक स्थिति से अवगत होकर इनको संपूर्ण मदद दिलाने जाने की बात कही।

इसी प्रकार एक महिला उषा देवी ने फरियाद की की मां वैष्णो देवी हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर उससे अधिक पैसे वसूल किए गए, उषा देवी का कहना था कि मेरे इलाज में लगे संपूर्ण धनराशि की फाइल मुझे बनकर दिया जाए, उन्होने बताया कि मेरा हेल्थ इंश्योरेंस है, बार-बार अनुग्रह करने के बावजूद मुझे फाइल नहीं दी गई, बल्कि उसके एवज में मुझे पैसा और मांगा जा रहा है, जिलाधिकारी ने इस बात पर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच कर संपूर्ण परिस्थितियों को तत्काल अवगत कराने की बात कहीं, जिससे उनके साथ न्याय हो सके, इसी तरह से कुल 48 मामले आए 5 मामलों का जिलाधिकारी ने निस्तारण किया, शेष का निस्तारण समयबद्धता से निस्तारण करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने इसके अलावा मुकेश कुमार राजस्व निरीक्षक को अपने कार्यों में लापरवाही और शिथिलता बरतने पर चार्जशीट देने के निर्देश दिए, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक संगीता गौतम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129